*चंद्रपुर CSTPS मृतक श्रमिक के आश्रितों को मुआवजा, नौकरी दे..* *भाजपा कामगार मोर्चा महानगर अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर की मांग.*

चंद्रपुर CSTPS मृतक श्रमिक के आश्रितों को मुआवजा, नौकरी दे..
भाजपा कामगार मोर्चा महानगर अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर की मांग.


चंद्रपुर :- CSTPS दुर्गापुर में तिरुपति कंपनी में कार्यरत अनिल राजभर की आकस्मिक मृत्यु की निष्पक्ष जांच कर परिजनों की मांग के अनुसार मुआवजा देने की मांग भाजपा कामगार मोर्चा चंद्रपुर महानगर अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर ने CSTPS और जिला पुलिस अधीक्षक से की है।पालक मंत्री श्री सुधीर भाऊ मुनगंटीवार से मुलाकात कर उन्होंने मृतक के आश्रितों को नौकरी व मुआवजा दिलवाने का आग्रह किया है।विदित हो कि अनिल राजभर मंगलवार 10 सितंबर से CTPS में काम पर जाने के बाद घर नहीं लौटा। उसका शव गुरुवार 12 सितंबर शाम 4 बजे CTPS परिसर में नाली में मिला। CSTPS में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर लापरवाही पर भी सवाल भाजपा कामगार मोर्चा द्वारा उठाए गए हैं। 
Previous Post Next Post