*इनरव्हील क्लब ऑफ स्मार्ट सिटी चंद्रपूर द्वारा मनाया गया पद ग्रहण समारोह...* *सफ़ाई कर्मचारियों को किया गया सम्मानित!* *साड़ियां तथा पौधे किये गए दान...* Innerwheel Club of Smart City Chandrapur

◼️इनरव्हील क्लब ऑफ स्मार्ट सिटी चंद्रपूर द्वारा मनाया गया पद ग्रहण समारोह...

◼️सफ़ाई कर्मचारियों को किया गया सम्मानित!

◼️साड़ियां तथा पौधे किये गए दान...


चंद्रपुर :- इनरव्हील क्लब ऑफ स्मार्ट सिटी का पदग्रहण समारोह 22/07/2023 को सुबह 11 बजे यंग रेस्टोरेंट चंद्रपुर में सम्पन हुआ समारोह में नागपुर से जिलाध्यक्षा श्रीमती शीला देशमुख जी, रोटरी के DGE राजेन्द्र खुराना जी,जिला सचिव रामा गर्ग जी,PDC डॉ. विद्या बांगड़े जी की उपस्थिति में क्लब की 2022-2023 की अध्यक्षा श्रीमती पूनम कपूर जी ने 2023-2024 की अध्यक्षा मोहतरमा डॉ. नियाज़ क़ुरैशी ख़ान जी को पदभार सौंपा।
इस अवसर पर डॉ. नियाज़ जी ने अपने कार्यकाल की शुरुआत सफ़ाई कर्मचारियों को सम्मानित कर किया।
महत्वपूर्ण बात ये रही कि इनरव्हील क्लब ऑफ स्मार्ट सिटी का ये शताब्दी वर्ष है इस उपलक्ष्य में क्लब की अध्यक्षा और पूरी टीम की ओर से 100 साड़ियां तथा 100 पौधे दान किये गए।

इनरव्हील क्लब ऑफ स्मार्ट सिटी चंद्रपूर क्लब सदा से ही जरूरत मंद की मदद में अग्रिणी रहा है। महिलाओको आरोग्य जनजागृती, कॅन्सरग्रस्त मरीजोंकी जाच एवं उपचार, अंध, अपंग लोगोंको आर्थिक मदत और आर्थिक सक्षम बनाने हेतू हमेशा अग्रणी रहा है !

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इनरव्हील क्लब ऑफ स्मार्ट सिटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का पूर्ण योगदान रहा और ने प्रोग्राम को सफल बनाने में हर संभव प्रयास किया।
Previous Post Next Post