*दिवंगत सांसद बाळूभाऊ धानोरकर की जयंती पर कल 4 जुलाई को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन...* *Various events tomorrow on the Birth Anniversary of late MP Balu Dhanorkar*

◼️दिवंगत सांसद बाळूभाऊ धानोरकर की जयंती पर कल 4 जुलाई को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन...



चंद्रपुर: चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र के दिवंगत सांसद स्व. बाळूभाऊ धानोरकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार 4 जुलाई 2023 को चंद्रपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी से जुड़े सभी फ्रंटलों की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।


सुबह 9 बजे जिला सामान्य अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये जायेंगे। कार्यक्रम का आयोजन नौशाद शेख, राहुल चौधरी और चंद्रपुर शहर जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ता की ओर से किया जाएगा। दोपहर 12 बजे माता महाकाली मंदिर परिसर में भक्तों के लिए भोजन दान किया जाएगा। चंद्रपुर शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष चंदाताई वैरागड़े ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। 

दोपहर 1.00 बजे चंद्रपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रितेश (रामू) तिवारी की ओर से मातोश्री वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों को भोजन और कपड़े वितरित किए जाएंगे।

दोपहर 2 बजे सावित्रीबाई फुले उच्च प्राथमिक विद्यालय, बाबूपेठ में कक्षा 10 के विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरित की जाएंगी। यह कार्यक्रम चंद्रपुर शहर जिला किसान सेल के जिला अध्यक्ष भालचंद्र दानव की ओर से किया जाएगा। शाम 5 बजे शक्तिनगर, वेकोली दुर्गापुर कॉलोनी में इंटक नेता के.के सिंह की ओर से पौधारोपण किया जाएगा। तथा शाम 7 बजे देबू सावली वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों को भोजन कराया जाएगा। यह कार्यक्रम अनुसूचित जाति विभाग की अश्विनी खोबरागड़े, निशा धोंगड़े, सागर खोबरागड़े की ओर से होगा।

इन सभी कार्यक्रमों में कांग्रेस कार्यकर्ता स्व. बाळूभाऊ धानोरकर से प्रेम करने वाले नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होने कि अपील चंद्रपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रितेश (रामू) तिवारी सहित अन्य आयोजकों द्वारा की गई है।
Previous Post Next Post