*हज कमेटी चंद्रपुर का ईद मिलन कार्यक्रम सम्पन्न..* *हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों का किया इस्तकबाल..*

हज कमेटी चंद्रपुर का ईद मिलन कार्यक्रम सम्पन्न..

हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों का किया इस्तकबाल..




चंद्रपुर :- प्रिंस सेलेब्रेशन हॉल मे आज गुरूवार को हज कमेटी चंद्रपुर की ओर से हाजियों की तरबियत व ईद मिलन समारोह का कार्यक्रम किया गया। 

हज कमेटी चंद्रपुर की जानिब से एक अजीमोश्शान एक रोजा हज तरबियत कैम्प का आयोजन आज गुरुवार को दोपहर 2 बजे से प्रिंस सेल्ब्रेसन लान चंद्रपुर में किया गया। हज कमेटी द्वारा प्रथम आयोजन है।






हज कमेटी चंद्रपुर के अध्यक्ष सैय्यद एम हक़ीम की अध्यक्षता में कैम्प आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में नागपुर से आये प्रशिक्षक के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। हज व उमरे के अरकान पर रौशनी डालते हुए एहराम बांधने का तरीका एवं उस पर संक्षिप्त उद्बोधन दिया।



हज कमेटी चंद्रपुर के अध्यक्ष सैय्यद एम हक़ीम ने कहा कि इस तरह के आयोजन भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। हज कमेटी चंद्रपुर की ओर से उठाया गया यह कदम सराहनीय है। प्रदेश हज कमेटी के जनाब जुनैद खान जी ने कहा कि ईद भाईचारे का त्योहार है। भारत कि परम्परा रही है कि इस त्योहार को हिन्दु-मुस्लिम मिलकर मनाते है। उन्होंने हज पर जाने वाले हाजियो को भी हज की मुबारकबाद दी।




इस कार्यक्रम में चंद्रपुर के लोकप्रिय खासदार बाळु भाऊ धनोरकर,आमदार प्रतिभा धनोरकर, आमदार किशोर भाऊ जोरगेवार, जनाब सफी साहब,रामु तिवारी जिलाध्यक्ष चंद्रपुर शहर कांग्रेस कमेटी,राजीव ककड़ जिलाध्यक्ष चंद्रपुर शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस कमेटी, संजय कंचलवार,सोहेल रज़ा शेख जिलाध्यक्ष चंद्रपुर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग,एड. फरहत बेग साहब इत्यादि मान्यवरों की उपस्थिति थी।
Previous Post Next Post